4 सितंबर 2021 - 17:28
आयतुल्लाह सईद हकीम का स्वर्गवास वह क्षति है जिसकी पूर्ति बहुत मुश्किल हैः वरिष्ठ नेता

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने आयतुल्लाह सैयद मुहम्मद सईद हकीम के स्वर्गवास पर गहरा दुख जताया है।

आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामनेई ने आयतुल्लाह सैयद मुहम्मद सईद हकीम के स्वर्गवास पर हार्दिक संवेदना प्रकट की है।

अपने शोक संदेश में वरिष्ठ नेता ने लिखा है कि उनका स्वर्गवास, नजफ़ के शिक्षण संस्थान के लिए ज्ञान से संबन्धित एसी कमी है जिसको पूरा नहीं किया जा सकता।

इस संदेश में वरिष्ठ नेता ने लिखा है कि आयतुल्ला सईद हकीम ज्ञान विशेषकर धर्मशास्त्र के क्षेत्र में बहुत सक्रिय थे। उन्होंने बहुत सी किताबें और लेख लिखे हैं।  उनका हमारे बीच से चला जाना, ज्ञान की दुनिया में एक बहुत बड़ी क्षति है।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने लिखा है कि मैं स्वर्गीय आयतुल्लाह सैयद मुहम्मद सईद हकीम के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करता हूं।